नई दिल्ली, अगस्त 23 -- 23 अगस्त 2026, रविवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पुत्रदा एकादशी यानी पवित्रा एकादशी का स्मार्त व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि 24 अगस्त की तड़के 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। पंचांग गणना में इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा और मूल नक्षत्र शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। एकादशी व्रत को लेकर इस बार 23 और 24 अगस्त की तारीख को लेकर असमंजस है। स्मार्त परंपरा में व्रत 23 अगस्त को है, जबकि वैष्णव परंपरा में 24 अगस्त को एकादशी व्रत रखा जाएगा।23 अगस्त का पंचांग दिन: रविवार तारीख: 23 अगस्त 2026 विक्रम संवत: 2083 शक संवत: 1948 मास: श्रावण पक्ष: शुक्ल तिथि: एकादशी, 24 अगस्त सुबह 4:18 बजे तक नक्षत्र: मूल, शाम 5:45 बजे तक योग: प्रीति करण: वणिज चंद्र राशि: धनु सूर्य राशि: सिंह अयन: दक्षिणा...