भागलपुर, अगस्त 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सावन माह में पुत्रदा एकादशी को लेकर रविवार को सुल्तानगंज में भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा में जल भरकर अजगैवीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कांवरिया बाबाधाम के लिए पैदल प्रस्थान कर गए। सावन शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी होने के कारण पूरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई। सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। सावन पुत्रदा एकादशी व्रत पुत्र प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सावन देवों के देव महादेव का प्रिय महीना है। यह भी पढ़ें- पुत्रदा एकादशी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए यह महीना अति उत्तम है। यही कारण है कि सावन में ...