नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- मॉस्को में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी लेकर 17 वर्षीय भारतीय एआई उद्यमी राहुल जॉन अजू सोशल मीडिया पर छा गए हैं। कोच्चि स्थित एआईरियलएम टेक्नोलॉजीज कंपनी के संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राहुल जॉन अजू ने 'एआई जर्नी' सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- 9 साल की उम्र में पहला वीडियो, 12 में बनाया रोबोट, अब पुतिन के साथ सेल्फी, जानें कौन हैं भारत के AI किड राउल?रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात केरल के कोच्चि के रहने वाले अजू ने मुलाकात के बाद पुतिन से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिसे रूस के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। अजू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा ...