अजमेर, दिसम्बर 4 -- अजमेर में गुरुवार दोपहर अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कलेक्ट्रेट को मिले एक ईमेल में अजमेर दरगाह, कलेक्टर कार्यालय और कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम लगाने की धमकी दी गई। ईमेल में दावा किया गया कि इन स्थानों पर 4 RDX IED लगाए गए हैं और "पुतिन के आते ही विस्फोट होगा।" ईमेल मिलते ही प्रशासन, पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एसपी वंदिता राणा के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलते ही सभी विभाग एक्टिव मोड में आ गए। कलेक्ट्रेट में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालकर कंपाउंड की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अजमेर दरगाह को भी खाली करवाते हुए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड और एटीएस टीमों की मदद से परिसर के हर हिस्से की जांच की जा रही है। दोपहर लगभग 1 बजे दरगाह का प्रवेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.