दिल्ली, दिसम्बर 5 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दिल्ली में कई जगहों पर उनका दौरा होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर रात तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर, कई रास्तों पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड और जनपथ रोड पर किसी वाहन के रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान वंदे मातरम् मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन गोलचक्कर के पास डायवर्जन रहेगा। यशवंत प्लेस गोलचक्कर, रायसीना रोड और रफी मार्ग का वैकल्पिक रूप से उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान लोगों से दिल्ली के इन रास्तों पर ना जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली के अल...