नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध सुलझाने के लिए लगे हुए हैं। इसके लिए उनके दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ लगातार रूसी और यूक्रेनी प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। लेकिन पिछले चार साल से इस युद्ध को थामने की कोशिशों में इस बार एक नया प्रस्ताव जोड़ने की खबर सामने आ रही है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, यूक्रेन को उसकी बहुप्रतीक्षित नाटो सदस्यता मिलेगी, लेकिन उसे डोनबास क्षेत्र पर अपने अधिकार को छोड़ना होगा। अमेरिका की तरफ से इस प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि बातचीत के दौरान अमेरिका की तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा क...