बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता कमासिन कस्बा निवासी जमुना निशा पत्नी राजू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पड़ोसी सोफिया, उसके पति गुलसाद व ससुर अहमद सोमवार को उनके घर में गोबर मिट्टी से पोताई करने लगे। अवैध कब्जे का विरोध किया तो गालियां दी। तीनों लोगों ने पकड़कर लात-घूसों व डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर बेटा ताज मोहम्मद व पति राजू आए तो उनको भी पीटा। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...