हापुड़, मई 10 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में पुताई करते समय रस्सी टूटने से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी उस्मान पुताई का काम करता है। शनिवार को वह मोहल्ला शिवपुरी में एक मकान में पुताई कर रहा था, अचानक रस्सी खुल गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उस्मान के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में आसपास के लोगों की मदद से उसे स...