कानपुर, मई 27 -- कानपुर, संवाददाता। सरसौल स्थित स्कूल में पुताई करते वक्त रस्सा टूटे से 30 फिट से गिकर पुताई कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। काकादेव स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अजीत कुमार पुताई का काम करते थे। परिवार में मां जमुना देवी और एक बेटी है। परिजन ने बताया कि वह पत्नी से तलाक ले चुके हैं। मंगलवार सुबह अजीत सरसौल स्थित एक विद्यालय में पुताई करने गए थे। इस दौरान रस्सी टूटने से वह 30 फिट से गिरकर घायल हो गए। साथी कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए काशीराम अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...