बरेली, मई 15 -- एनसीयूआई ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। चौकी चौराहा नेहरू प्रतिमा के सामने कार्यकर्ता एकत्रित हुये। वहीं नीट पेपर लीक एवं एटीए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। एक पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तभी दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तमाम अधिवक्ता पहुंचे, तब पुलिस ने छोड़ा। एनसीयूआई के जिलाध्यक्ष मो. नदीम सिद्दीकी एडवोकेट बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पुतला फूंकने पहुंचे। पुतला दहन करने की बिना अनुमति लिये ही पहुंच गये। चौकी चौराहा जाकर हंगामा करने लगे। एक पार्टी का नाम लेकर भी नारेबाजी करके हंगामा शुरू कर दिया, तभी पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, फूंका पुतला जिससे वहां माहौल गरमा गया। कार्यकर...