लखनऊ, मार्च 10 -- हजरतगंज चौराहे पर मंगलवार शाम बिहार के मौलाना का पुतला दहन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की शीशी एकाएक उड़ेल दी। एकाएक आग का भभका निकला और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू, मीडिया के कई छायाकार समेत पांच लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि पेट्रोल की शीशी उड़ेले जाने के दौरान किसी ने लाइटर जलाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। हजरतगंज चौराहे पर मंगलवार शाम बिहार के मौलाना के खिलाफ करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पदाधिकारी के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। उन्होंने पुतले पर एकाएक बोतल उड़ेल दी, तभी किसी ने पेट्रोल उड़ेल दिया। आग का भभका छूटा। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीप...