पुतला दहन मामले में चंडी तिवारी समेत चार को जमानत
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी रिफार्म मंच के बैनर तले मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प के मामले में चंडी तिवारी, पीयूष कुमार सिंह उर्फ पीयूष, रवींद्र कुमार पासवान और जय शंकर कुमार उर्फ जैराज को अदालत से जमानत मिल गयी है। अपर न्यायायुक्त-3 अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने बुधवार को तीनों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात राहत प्रदान की। मामला रांची कोतवाली थाना कांड संख्या 183/2026 से जुड़ा है। इन चारों के साथ अन्य पर 22 अगस्त को हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमाव, बलपूर्वक कार्रवाई, जानबूझकर चोट पहुंचाने के गंभीर मामले, लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने समेत अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.