रांची, जुलाई 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाए जाने पर हमला बोला है। कहा कि भाजपा युवाओं के असली मुद्दों और सवालों का जवाब देने में नाकाम रही है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए पुतला जलाने की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी देश के उन करोड़ों युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिनका भविष्य पेपर लीक माफियाओं और मोदी सरकार की नाकाम नीतियों के कारण दांव पर लगा है। वे सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। पुतला जलाने से न तो युवाओं का दुख कम होगा और न ही सरकार की जिम्मेदारी खत्म होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अनगड़ा में भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पर निशाना साधते हुए कह...