जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- सड़क सुरक्षा को लेकर एमवीआई सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में शनिवार को गालूडीह के पास पुतरू टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल पर ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने और नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाने की जांच की गई। जांच के दौरान लापरवाही बरतने वाले 55 वाहन चालकों से दंड स्वरूप एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एमवीआई ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्र में भी अब परिवहन विभाग की जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसे अधिक हो रहे हैं। इन हादसों को कम करने के लिए ओवरलोडिंग और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती बरती जा...