हरदोई, फरवरी 24 -- मल्लावां। दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विधायक आशीष सिंह आशू के स्वर्गीय पिता शिवराज सिंह की पुण्य स्मृति एवं भाई स्व. डॉ. आलोक सिंह नीलू की आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में विशाल जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे। कृषि शिक्षा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने स्व. आलोक सिंह नीलू के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। न्यूरो, स्त्री रोग, बाल रोग, नाक-कान-गला सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.