मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पुण्यतिथि पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। मरणोपरांत देश के प्रति त्याग और समर्पण के कारण उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न दिया गया। कार्यक्रम में मुकेश त्रिपाठी, समीर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, लालबाबू, विकास कुमार टुल्लू, रीतेश कुमार संजू, दिलीप सिंह, मो. यासिन अली, महेश गुप्ता, शादिक अली व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...