दुमका, जनवरी 31 -- दुमका , प्रतिनिधि।भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में (शहीद दिवस) के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मौन धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर उनकी वीरता, बलिदान और देशभक्ति को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पधारिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीदों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। मौन धारण कार्यक्रम में सौरभ कुमार तिवारी, प्रशाखा पदाधिकारी, विधान चक्रवर्ती, सहायक तकनीकी पदाधिकारी, आदित्य अभिषेक, नाजिर, हेमंत मिश्रा, जसवीर...