जौनपुर, मई 3 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गड़वाड़ा के पूर्व विधायक रहे स्व. उमाशंकर यादव की शनिवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गई। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा स्व. उमाशंकर यादव गरीबों के सुख दुख के साथी और महराजगंज क्षेत्र के मालवीय थे। समाज के प्रेरणा स्रोत थे, गरीबों के हितैषी थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा बालिकाओं के शिक्षा के प्रति वह चिंतित रहते थे। महराजगंज में इंटर और पीजी कॉलेज की स्थापना कर हजारों बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव से इनका गहरा लगाव था जिनके योगदान से ही चरियाही गांव में मिनी स्टेडियम, कंधी सई नदी पुल, सुजानगंज पावर हाउस, इंटर, पीजी कॉलेज की स्थापना हो ...