बांदा, जुलाई 27 -- बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा अब्दुल कलाम ने चार दशक तक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में बिताए। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2002 में देश के वह 11वें राष्ट्रपति बने। 27 जुलाई 2015 को शिलांग में भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याख्यान देते समय हृदयाघात से उनका निधन हो गया। इस मौके पर शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, हेमन्त कुमार वर्मा, बी लाल, राजेश कुमार गुप्ता, अशोक वर्धन कर्ण, केपी सेन, राजबहादुर गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, दिलीप कुमार वर्मा, भोला विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, सैय्यद वारिस...