बगहा, मार्च 1 -- जगदीशपुर। दिवंगत सांसद जननायक बैधनाथ प्रसाद महतो की छठी पुण्यतिथि पर बेतिया-अरेराज रोड स्थित नया टोला कर्पूरी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उनके स्मृति स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बाल्मीकी नगर के वर्तमान सांसद व दिवंगत सांसद के पुत्र सुनील कुमार समेत जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अजय कुमार कुशवाहा,जिला पार्षद मनोज कुशवाहा,श्रीमान मिश्रा, अशोक ओझा, प्रेमनारायण ओझा,अनिल कुमार, भुवनेश्वर सिंह, प्यारेलाल पटेल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत सांसद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।शिविर में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...