बोकारो, अप्रैल 3 -- गुरूवार को सेक्टर 4 स्थित संत मेरी चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। पुण्य गुरुवार के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सो से मसीही पहुंचे हुए थे। इस दौरान 12 शिष्यों के पैर धोकर जीवन में सेवा भाव का संदेश दिया गया। फादर अविनाश मिंज ने कहा कि आज के दिन ही सूली में चढ़ने से पहले प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोए थे। इसी याद में पुण्य गुरूवार पर यह अनुष्ठान किया जाता है। शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित संत मेरी चर्च, सिटी चर्च सहित जिले के अन्य गिरजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को देर शाम तक चर्च परिसर में तैयारी की गई। आरसी चर्च में दोपहर बाद प्रार्थना होगी। जहां फादर अविनाश मिंज समेत अन्य शामिल होंगे। फादर अविनाश मिंज ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन ही यरुसलम में ग...