गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला संवाददाता। ईसाई समुदाय के प्रमुख पर्व पुण्य गुरुवार के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत पात्रिक मैदान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ मिस्सा पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह पूजा अपराहन चार बजे गुमला धर्मप्रांत के अधिष्ठाता बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में आयोजित होगी। इस अनुष्ठान में सह अधिष्ठाता फादर इमैनुएल कुजूर व फादर ऑगस्टिन टोप्पो रहेंगे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी एकत्र होकर प्रभु यीशु के अंतिम भोज की स्मृति में भाग लेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बिशप द्वारा अपने 12 शिष्यों के पैर धोने की परंपरा भी निभाई जाएगी, जो प्रभु यीशु की विनम्रता और सेवा भावना का प्रतीक मानी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.