लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ के संस्थापक ब्रह्मऋषि भवानी प्रसाद उपाध्याय की सप्तम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में विशेष पूजन, हवन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत प्रमोद जी महाराज ने विधिवत षोडशोपचार पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरुदेव की चरण पादुकाओं का पूजन किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापीठ में अध्ययनरत वेदपाठी बटुक ब्रह्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। महंत जी ने स्वयं व्यवस्था की देखरेख करते हुए बटुकों को प्रसाद परोसा और उन्हें दक्षिणा एवं आशीर्वाद दिया। आश्रम परिवार एवं शिष्य समुदाय ने गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.