पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज बनभाग स्थित जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी ने बिहार के विकास, सुशासन एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका व्यक्तित्व एवं कार्यशैली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मौके पर जिला के उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, अंगद मंडल, क्रांति देवी, राजेश मेहता, जिला महामंत्री अरुण रॉय पुलक, संजय पोद्दार, जिला ...