पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुजुर्ग समाज के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी साहित्यकार ट्रेड यूनियन के नेता स्मृति शेष भोलानाथ आलोक की 24 जून को पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मीनी कम्युनिटी हॉल सह भोलानाथ स्मृति स्थल कमिश्नरी रोड डीटीओ ऑफिस गेट कचहरी में होगा। इस आयोजन में मुख्य रूप से साहित्यकार, साहित्यजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यिक चौपाल चटकधाम, साहित्यांगन अन्य साहित्यिक स्वयंसेवी संस्थाओं में पेंशनर समाज समेत अन्य संगठन के लोग शामिल रहेंगे। इसकी जानकारी बुजुर्ग समाज के पीआरओ संजय कुमार सिंह ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक प्रो. देवनारायण पासवान, अध्यक्ष नित्यानंद कुमार, सचिव एम एच रहमान, संगठन सचिव डॉ. केके चौधरी समेत कई लोग लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...