बलिया, फरवरी 18 -- रेवती। समाजवादी नेता राणा प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को स्थानीय कस्बे में मनायी गयी। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा नेता विश्राम सिंह, सपा नेता व सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, जिपं सदस्य प्रतिनिधि राणा प्रताप यादव दाढ़ी व राजकिशोर यादव आदि ने पुष्पांजलि की। राणा योगेंद्र विक्रम सिंह माण्डलू ने सबका आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...