पुण्यतिथि पर सपाइयों ने फूलन देवी को किया नमन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- मीराभवन स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने जीवनभर अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जालौन के गोरहा गांव के एक गरीब मल्लाह परिवार में हुआ था। बचपन से ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया और करीब 11 वर्ष जेल में बिताए। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें रिहा कर समाजवादी पार्टी से मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया, जहां से वह सांसद निर्वाचित हुईं। यह भी पढ़ें- शोषितों और वंचितों की आवाज थी फूलन देवी:सपा कार्यक्रम की अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.