खगडि़या, सितम्बर 22 -- अलौली । एक प्रतिनिधि स्मृति शेष राजेन्द्र प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय, अलौली में श्रद्धांजलि एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में चेरिया बरियारपुर के पूर्व विधायक राजबंशी महतो, पूर्व खगड़िया विधायक छत्रपति यादव आदि ने राजेन्द्र प्रसाद यादव की पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार एवं राजनीतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी विंदेश्वरी मंडल उर्फ़ वर्मा, बालेश्वर सिंह, उदय शंकर 'भंटू', कांग्रेस नेता कुंदन कुमार सिन्हा, ई. राजीव रंजन, बुद्धदेव यादव, रामचंद्र यादव, विष्णुदेव जी ,पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, हीरालाल यादव, रामजीवछ यादव, रामसागर सिंह, मेराज आलम, विनोद राम, दानवीर यादव, अरविंद फ़रिंगी, पूर्व मुखिया शिवधारी ठाकुर, गजेंद्र मंडल, विजय यादव आदि...