आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षाविद् स्वर्गीय लालसा राय की चतुर्थ पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय लालसा राय के राजनैतिक, समाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान को सदा याद किया जाएगा। आदर्श गुरु के रूप में उनके विचार, सिद्धांत और व्यवहार हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना' एवं राजीव कुमार सिंह 'राजू' ने कहा कि स्वर्गीय लालसा राय ने अपने जीवन में अनुशासन, नैतिकता, शिक्षा और सामाजिकता की जो ज्योति जलाई थी, उसे आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कथनी और करनी में हमेशा समान...