अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ शहर के समाजसेवी, उद्योगपति एवं रियल एस्टेट कारोबारी स्वर्गीय चंद्र शेखर सर्राफ की 6वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शेखर सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की सुविधा हेतु एक आधुनिक शीतल वाटर चीलर की स्थापना की गई। वाटर चीलर का शुभारंभ शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ एवं निदेशिका आकांक्षा सर्राफ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सुमित सर्राफ ने अपने पिता को भावुक शब्दों में याद करते हुए कहा कि, "मेरे पिता केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति गहरी संवेदनाएं रखने वाले व्यक्तित्व थ...