सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे में बांसी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और अंत्योदय की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का विचार दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की जरूरत है। भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब, असहाय और निर्बल वर्ग के उत्थान को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनका अंत्योदय दर्शन समाज के वंचित वर्गों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.