सासाराम, जुलाई 31 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पूर्व संरक्षक एवं शिक्षाविद स्व. चंद्रभूषण पाठक की 14वीं पुण्यतिथि पर आरपी एलौन नगर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने उनके शिक्षण, समाजसेवा और बुजुर्गों के कल्याण में योगदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण स्वामी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...