मुजफ्फरपुर, जून 14 -- हथौड़ी। नरमा स्थित वीएनएस (विष्णुदेव नारायण सिंह) कॉलेज के संस्थापक पशुपतिनाथ सिंह 'पारस' को 29वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पारस का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। नरमा पैक्स के अध्यक्ष नानटुन सिंह, प्राचार्य दीप्ति सिंह, अनिल झा, सूरज सिंह, अरविंद सिंह, सुनीता कुमारी, अनवर साहेब, अनीश शाही, वाल्मीकि सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...