जौनपुर, जुलाई 1 -- थानागद्दी। देवनाथपुर स्थित सब्बल ब्रह्म बाबा स्थान पर मंगलवार को स्व.रीना मिश्रा की आठवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए पीपल, आम, पकड़ी और नीम के कुल 500 पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...