लखनऊ, जुलाई 21 -- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर सोमवार को हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने स्वर्गीय लालजी टंडन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना एवं असीम अरुण, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ की महापौर सु...