देवघर, जनवरी 30 -- पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को देवघर नगर निगम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में देवघर नगर निगम की उप नगर आयुक्त सागरी बराल मुख्य अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए उनके सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गा...