बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बीहट। बरौनी भाकपा अंचल कार्यालय में पुण्यतिथि पर राहुल सांस्कृत्यायन व जयंती पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर याद किये गये। पूर्व विधायक रामरतन सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, अमरनाथ सिंह, उमेश साह, अशोक रजक, नवीन सिंह, अजय सिंह, रंजीत झा, छात्र नेता राकेश कु मार, देवनंदन सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रामउदगार सिंह भूतनाथ समेत अन्य ने दोनों महापुरूषों के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कमल वत्स के संयोजन में मार्क्सवादी पुस्तकालय परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी भी लगायी गयी। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- फाइल दो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...