आरा, फरवरी 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक रामजन्म सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। निदेशक मनोज कुमार सिंह, सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के संगीत शिक्षक विंकटेश कुमार ने भजन प्रस्तुत किया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पिताजी ने उन्हें हमेशा अनुशासन का पाठ पढ़ाया और मानवता की सेवा को परम धर्म बताया। उन्हीं की प्रेरणा का परिणाम है कि आज यह विद्यालय बच्चों की सेवा में समर्पित है। शिक्षा दान से बड़ी मानवता की सेवा अन्य क्या हो सकती है? प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उप प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह और सभी शिक्षकों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...