बक्सर, जून 1 -- पेज चार के लिए ----- फोटो संख्या- 09, कैप्सन- सोमवार को सुजातपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मेश्वर मुखिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती प्रखंड प्रमुख सुनीता राय व अन्य। चौसा, एक संवाददाता। राजपुर प्रखंड के सुजातपुर गांव में सोमवार को स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मेश्वर मुखिया की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चौसा प्रखण्ड प्रमुख सुनीता राय ने स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया के व्यक्ति और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्व...