पुण्यतिथि पर याद किये गए लालन बाबू
समस्तीपुर, जून 17 -- रोसड़ा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नारायण सिंह लालन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को स्थानीय भाकपा कार्यालय में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव अनिल कुमार महतो ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलासचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. लालन ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर पार्टी की सदस्यता ली थी और जीवनभर किसान आंदोलन व प्रगतिशील साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े रहे। कार्यक्रम में रामकुमार चौधरी, अशोक साह, सईद अंसारी, धर्मेंद्र महतो, संजय कुमार सिंह, पवन महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किये गए लालन बाबू अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.