चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पुराना बस्ती स्थित सिस्टर निवेदिता कॉलेज परिसर में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सभी भाजपाइयों ने बारी-बारी से उन्हें नमन किया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की राजनीतिक को इस तरह से एकजुट किया था कि लोग उन्हें एकात्म मानवतावाद के पुरोधा मानते थे। वे देश को एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय जैसे विचार दिये। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, सुरेश साव, संजय पासवान, ...