पुण्यतिथि पर याद किए गए सत्यप्रकाश सिंह
गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गोरखपुर के कैंप कार्यालय जी 98 राप्तीनगर फेज 4 पर शाम 5:30 बजे संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई, प्रांतीय मंत्री डॉ. अजय कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ शोभित श्रीवास्तव, दुर्गेश दत्त पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह जी के पुत्र व महानगर मंत्री शशांक शेखर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय, जिला मंत्री डॉ. शोभित श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश दत्त पाण्डेय, डॉ. डीएन पाण्डेय, डॉ. महानंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.