बांदा, मई 21 -- बांदा। कांग्रेसियों ने गुरुवार को कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि वह सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने और देश को तकनीक से जोड़ा। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक सुसाइड बॉम्बिंग में हत्या कर दी गई थी। यदि राजीव गांधी 10 साल और जिंदा रहे होते तो भारत अमेरिका और जापान से आगे निकल जाता। उन्होंने कम्प्यूटर और मोबाइल लाकर देश में नए युग का आगाज किया। दूरसंचार क्रांति की दुनिया में राजीव गांधी की ये पहल मील का पत्थर साबित हुई। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने 35 वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया याद इस मौके पर प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे , पीसीसी पवन देवी कोरी, नगर अध्यक्ष अफस...