चाईबासा, मई 27 -- चाईबासा ।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस भवन ,चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। यह भी पढ़ें- आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई जाएगीनेहरू का योगदान कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने ऐसे समय पर भारत का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था , आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया। स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अतुलनीय योगदान र...