फतेहपुर, अगस्त 18 -- फतेहपुर/छिवलहा, संवाददाता आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन किया गया। विभिन्न स्थानों पर मनाई जाने वाली पुण्यतिथि में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए आजादी में दिए जाने वाले बलिदानों की गाथा सुनाई। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने नेताजी सुभाषचंद्र को दी श्रद्धांजलिप्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के मौके पर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा पत्थरकटा स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पहले साफ-सफाई की गई। जिसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। चेयरमैन ने बताया कि नेताजी ने देश को आजाद कराने के लिए युवाओं की आजाद हिंद फौज का गठन किया साथ ही तुम मुझे खून दो मै तुम्हे...