चंदौली, मार्च 6 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवनाथ दादा की पुण्यतिथि शुक्रवार को शहीद स्मारक परिसर में मनाई गयी। इस दौान वक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा की भतीजा गांव निवासी देव नाथ दादा, जीवन पर्यन्त समाज सेवा में जुटे रहे। वे सैयदराजा शहीद स्मारक और रामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष रहे। उनके प्रयासों से यहां शहीदों की तपोभूमि की स्थापना हुई। दूसरे वक्ताओं ने कहा कि शहीद स्मारक स्थल पर प्रतिवर्ष होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोग देश की आजादी के अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को लोग याद करते हैं। कहा कि देव नाथ दादा के द्वारा शुरू किये गये रामलीला में आज भी लोग शामिल होते हैं। इस द...