चाईबासा, दिसम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री कार्तिक उरांव के पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन चाईबासा में सोमवार को कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर माल्‍यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत उनके जीवन कृत्य पर परिचर्चा भी की गई। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा वे सदैव समाज व राष्ट्र की प्रगति की सोचते थे। कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज में शिक्षा की अलख जगाई। इस दौरान उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी,मो.ऐसान, प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष महीप कुदादा, वरीय कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप, राम सिंह सावैयां, पोन्डेरा...