पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेसी नेता चिराग अली
जौनपुर, जून 16 -- जफराबाद। स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में स्थित एमएच कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक तथा कांगेसी नेता चिराग अली उर्फ कल्लू नेता की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर एक मजलिस का आयोजन भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिराग अली एक ऐसे समाज सेवक थे जिनकी सोच थी कि समाज शिक्षित रहे। इसलिए उन्होंने एमएच कान्वेंट स्कूल की बुनियाद रखी और शिक्षा के चिराग को रोशन किया। उनका मानना था कि जब लोग शिक्षित रहेंगे तभी देश का विकास और मानव सेवा हो सकती। उनके पुत्र इजहार हुसैन बब्बू ने संबोधित किया। इस मौके पर मोहम्मद रजा, कामरान हैदर, इमरान हैदर, मकबूल हैदर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.