गाजीपुर, जनवरी 3 -- मरदह। स्थानीय ब्लाक के गोविन्दपुर मठिया गांव निवासी जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. कमला कांत चौबे के पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सिविल बार कौंसिल के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही सदैव समाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। इस अवसर पर चतुर्भुज चौबे, राकेश यादव, राजेश चौहान, प्रदीप प्रभाकर, रमेश सिह, विपिन राय, मन्तोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...