चाईबासा, दिसम्बर 30 -- चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह अविभाजित बिहार में मंत्री रहे इंद्रनाथ भगत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इंद्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि इंद्रनाथ भगत के अधूरे सपनों को साकार करना ही हम सभी का उद्देश्य है। उन्होंने विकास के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था । कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इंद्रनाथ भगत एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे , उन्होंने राजनीति में अपना सब कुछ त्याग कर समाज के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इंद्रनाथ भगत अपने सेवा काल में विकास के प्रति सदैव तत्पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.